पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • घने बादलों से दिन ठंडा पर रात में सर्दी गायब

घने बादलों से दिन ठंडा पर रात में सर्दी गायब

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
रायपुर | राजधानीरायपुर में रविवार को सुबह कुछ देर के लिए मौसम खुला और धूप निकली, लेकिन थोड़ी देर में बादल छा गए। शाम तक खासी बदली रही तथा एक-दो बार बूंदाबांदी भी हुई। इस वजह से दिन तो कुछ ठंडा रहा, लेकिन रात की ठंड गायब हो गई। न्यूनतम तापमान सामान्य से 3-4 डिग्री अधिक चल रहा है। मौसम विज्ञानियों के मुताबिक सोमवार से बादल छंटने लगेंगे। इससे दिन के तापमान में तो वृद्धि नहीं होगी, लेकिन रात में ठंड धीरे-धीरे बढ़ने के आसार हैं। पिछले दो-तीन दिनों से लगातार बादल छाए रहने और हल्की बारिश के कारण राजधानी सहित प्रदेशभर में ठंड लगभग गायब सी हो गई है। न्यूनतम तापमान सामान्य से काफी ज्यादा पहुंच गया है। एक तरफ उत्तर से ठंडी हवा का आना रुक गया है, वहीं बादलों के कारण जमीन की सतह और वातावरण की गर्मी ऊपर नहीं उठ पा रही है। इस वजह से रात का तापमान कम नहीं हो पा रहा है।

दिन का तापमान भी 30 डिग्री के आसपास दर्ज किया जा रहा है। लालपुर मौसम केंद्र के सहायक मौसम विज्ञानी एम. गोपाल राव के अनुसार सिस्टम धीरे-धीरे कमजोर हो रहा है, लेकिन उसका असर खत्म होने में अभी एक-दो दिन और लगने की संभावना है। इस वजह से वातावरण में आर्द्रता बनी रहेगी। आर्द्रता की वजह से राजधानी में रात का तापमान 17 से 18 डिग्री के बीच रहने की संभावना है।