पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • ग्रेजुएशन पार्ट 1 के आवेदन की तारीख बढ़ने के आसार

ग्रेजुएशन पार्ट-1 के आवेदन की तारीख बढ़ने के आसार

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
रायपुर | रविविमुख्य परीक्षा 2014 के ऑनलाइन आवेदन इन दिनों भरे जा रहे हैं। ग्रेजुएशन पार्ट-2 3 के आवेदन की तारीख खत्म हो गई है। ग्रेजुएशन पार्ट-1 के आवेदन की आखिरी तिथि 16 दिसंबर हैं, लेकिन इसकी तिथि आगे बढ़ाई जा सकती है। दरअसल तकनीकी दिक्कतों की वजह से ग्रेजुएशन नियमित छात्रों के आवेदन शुरू होने में देरी हुई। इसे देखते हुए संभावना है कि आवेदन की आखिरी तिथि आगे बढ़ाई जा सकती है। वहीं दूसरी ओर 11 दिसंबर से पीजी कक्षाओं के आवेदन भी शुरू हो गए हैं। इस बार इसके आवेदन भी ऑनलाइन माध्यम से भराए जा रहे हैं। इसकी आखिरी तारीख 25 दिसंबर है। ऑनलाइन आवेदन के बाद छात्रों को प्रिंट कॉपी दस्तावेज 31 दिसंबर तक जमा करनी होगी।

संभावना जताई जा रही है कि इस बार करीब 50 हजार आवेदन आएंगे। पिछली बार करीब 42 हजार छात्रों ने आवेदन किया था।