- Hindi News
- सामूहिक विवाह में कन्या भ्रूण हत्या रोकने का लिया आठवां वचन
सामूहिक विवाह में कन्या भ्रूण हत्या रोकने का लिया आठवां वचन
सिंधुएकता संघ समाज द्वारा रामनाथ भीमसेन भवन, समता कॉलोनी में रविवार को सामूहिक विवाह का आयोजन किया गया। सामूहिक विवाह कार्यक्रम में 11 जोड़े परिणय सूत्र में बंधे। इन नव वर-वधुओं को सात फेरों के साथ सात वचनों का महत्व तो समझाया ही गया, साथ ही आयोजकों की पहल पर इन्होंने आठवां वचन भी लिया। सभी 11 जोड़ों से आठवां वचन ये लिया कि वे कभी कन्या भ्रूण हत्या नहीं करेंगे। सिंधू एकता संघ के दानदाताओं की तरफ से इन नवविवाहित जोड़ों के सुखी जीवन के लिए नकद उपहार के साथ ही सोने की अंगूठी, मंगलसूत्र सहित गृहस्थी का जरूरी सामान दिया गया। विवाह में सम्मिलित हुए बारातियों और वर-वधू के परिवार वालों के रुकने और भोजन की व्यवस्था विप्र ब्राह्मण भवन में की गई थी। संघ के रिक्की जुडानी ने बताया कि दूल्हा-दुल्हन की बारात निकासी के लिए रॉयल गाड़ियों की व्यवस्था भी की गई थी। विवाह में संघ के अध्यक्ष सुभाष बजाज, किशोर आहूजा सहित समाज के सभी वर्गों के लोग शामिल हुए।