पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • यूपीएससी ने पहली बार पूछे दो निबंध, उम्मीदवारों को चौंकाया

यूपीएससी ने पहली बार पूछे दो निबंध, उम्मीदवारों को चौंकाया

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
संघलोक सेवा आयोग (यूपीएससी) की सिविल सर्विसेज की मुख्य परीक्षा का पहला पर्चा चौंकाने वाला रहा। रविवार से शुरू हुई परीक्षा के पहले दिन निबंध के पेपर में दो निबंध पूछे गए। एक्सपर्ट्स के अनुसार यूपीएससी के इतिहास में ऐसा पहली बार हुआ है, अब तक सिर्फ एक ही निबंध पूछा जाता था। कुल 250 नंबर के इस पेपर में उम्मीदवारों को तीन घंटे में एक-एक हजार शब्दों में दो निबंध लिखना था। पर्चा सामान्य था, लेकिन समय की कमी अधिकतर उम्मीदवारों ने महसूस की। वहीं, दूसरी पाली में हुआ इंग्लिश का पर्चा राहत देने वाला था। ये पिछले साल की तुलना में आसान रहा। 300 अंकों के इस पर्चे में कुल पांच प्रश्न पूछे गए। इसमें ऐसे, पेसेज और ग्रामर से संबंधित प्रश्न पूछे गए।

क्यास्टिंग ऑपरेशन निजता पर प्रहार है...

निबंधके पेपर में उम्मीदवारों को आठ में से दो निबंध बनाने थे। इसमें क्या प्रतिस्पर्धा का बढ़ता स्तर युवाओं के हित में है?, क्या स्टिंग ऑपरेशन निजता पर प्रहार है? जैसे निबंध पूछे गए। फिलॉसफी पर आधारित एक ही निबंध पूछा गया, शब्द दो धारी तलवार से अधिक तीक्ष्ण होते हैं? इसकी बजाय अधिकतर उम्मीदवारों ने दूसरे विषयों पर निबंध लिखने में रुचि दिखाई। एक्सपर्ट नवीन सोनी के अनुसार दो निबंध पूछना चौंकाने वाला था। हालांकि, यूपीएससी ने नोटिफिकेशन में जिक्र किया था कि निबंध एक से ज्यादा पूछे जा सकते हैं। लेकिन, कम उम्मीदवारों ने इसे ही सीरियली लिया था।

शांतिपूर्वक हुई परीक्षा

परीक्षाके कंट्राेल रूम प्रभारी केएस पटले ने बताया कि छत्तीसगढ़ कॉलेज बैरन बाजार में आयोजित परीक्षा की पहली पाली में रजिस्टर्ड 175 में से 167 और दूसरी पाली में 166 उम्मीदवार शामिल हुए। 20 दिसंबर तक चलने वाली इस परीक्षा के दूसरे दिन जनरल स्टडीज का पेपर होगा। उम्मीदवार कंट्रोल रूम के फोन नंबर 0771-2429979 पर परीक्षा से संबंधित जानकारी हासिल कर सकते हैं।

सीए-सीपीटी एग्जाम रहा सामान्य

इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड एकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया की ओर से सीए का एंट्रेस एग्जाम कॉमन प्रोफिशिएंसी टेस्ट आयोजित किया गया। शहर के तीन परीक्षा केंद्र में हुए इस टेस्ट में 732 स्टूडेंट शामिल हुए। सीए चेतन तारवानी ने बताया कि टेस्ट सामान्य रहा। एकाउंटेंट के कुछ प्रश्नों ने परेशान किया, लेकिन बाकी प्रश्न आसान रहे।