पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • लिटिल स्टार्स ने क्यूट गेटअप में उठाए गंभीर मुद्दे

लिटिल स्टार्स ने क्यूट गेटअप में उठाए गंभीर मुद्दे

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
रायपुर जीईरोड स्थित एक मॉल में लिटिल स्टार फैशन शो और फैंसी ड्रेस कॉम्पिटीशन आयोजित किया गया। फैशन शो दो ग्रुप जूनियर और सीनियर में हुआ। जूनियर में 5 से 10 साल और सीनियर ग्रुप में 10 से 15 साल के बच्चों ने टैलेंट दिखाया। फैंसी ड्रेस में बच्चों को तीन ग्रुप में बांटा गया। इसमें 1 से 4 साल, 5 से 10 साल और 10 से 15 साल के बच्चों ने रैंप पर कैटवॉक करते हुए कई सामाजिक मुद्दे रखे।

कन्या भ्रूण हत्या, नसबंदी कांड, ब्लड डोनेशन, सेव वाटर, स्वच्छ भारत अभियान, सेव अर्थ जैसे मुद्दों को बच्चों ने क्यूट गेटअप और भोली मुस्कान से उठाया और लोगों को इसके प्रति जागरूक किया। कॉम्पिटीशन के निर्णायक विभा और लक्ष्य रहे। इन्होंने बच्चों को रैंपवॉक करने के खास टिप्स भी दिए। जजेस ने बताया कि पॉजीटिव एटीट्यूड और जुदा स्टाइल में पेश किया गया रैंपवाॅक हर किसी को पसंद आता है। फैंसी ड्रेस के प्रतिभागियों को उनकी थीम और मैसेज के आधार पर पुरस्कृत किया गया।