कूंरा से राजधानी तक सिटी बस की मांग
धरसीवां (कूंरा) | नगरपंचायत कूंरा के नवनियुक्त पार्षदों ने रायपुर महापौर प्रमोद दुबे से मुलाकात की। इस दौरान उन लोगों ने रायपुर से नगर पंचायत कूंरा के लिए सीटी बस सुविधा शुरू करने की मांग की। ज्ञात हो कि यह नगर पंचायत राजधानी रायपुर से मात्र 20 किमी दूर है। यहां से आसपास के 10 गांवों के लोगों के आवागमन के साथ कर्मचारी एवं कॉलेजों में पढ़ने वाले छात्र-छात्राएं के लिए कोई बेहतर साधन उपलब्ध नहीं है, जो साधन हैं उससे जाने में परेशानी का सामना करना पड़ता है। इस वजह से लोगों ने महापौर श्री दुबे से सिटी बस सुविधा शीघ्र प्रारंभ करने की मांग की है। मांग करने वाले में अनिता योगेन्द्र शर्मा, हर्षित शर्मा, महेश शर्मा, पूर्व कृषक सहकारी समिति सदस्य प्रदीप शर्मा सहित अन्य जनप्रतिनिधि शामिल थे।