- Hindi News
- रायपुर पहुंची वर्ल्डकप ट्रॉफी ! लोग बोले वी वॉन्ट बैक...
रायपुर पहुंची वर्ल्डकप ट्रॉफी ! लोग बोले वी वॉन्ट बैक...
लगा दो फिर वही ताकत के जमाने को दिखाना है..., दिखा तो फिर वही जोश के हमने अब ये ठाना है... चाहे जो हो वर्ल्डकप हमें वापस लाना है। वी वॉन्ट बैक। वर्ल्डकप की शुरुआत होने को अब बस दो दिन ही रह गया है। हर तरफ इसकी खुमारी देखने को मिल रही है। वर्ल्डकप रायपुर में भी देखने को मिला। दरअसल ये किसी मेज पर असली ट्रॉफी नहीं रखी है। बल्कि क्रिकेट के अपने जुनून को थ्री डी रंगोली बनाकर जाहिर किया रंगोली कलाकार शिवा मानिकपुरी ने। श्यामनगर में उन्होंने ये रंगोली बनाकर टीम इंडिया को जुनूनी अंदाज में बेस्ट ऑफ लक विश किया।