- Hindi News
- सिटी रिपोर्टर } जीवनमें कुछ करना चाहते हैं तो झिझक
सिटी रिपोर्टर } जीवनमें कुछ करना चाहते हैं तो झिझक
सिटी रिपोर्टर } जीवनमें कुछ करना चाहते हैं तो झिझक दूर करिए। मंच पर आकर अपनी बात रखने से आप खुद में एक बदलाव महसूस करेंगे। जब आप खुद की प्रतिभा निखारेंगे तभी आप दूसरों के लिए कुछ कर पाएंगे। जेसीआई रायपुर फेमिना सिटी के नए मेंबर्स को ओरिएंटेशन प्रोग्राम में ये जानकारी दी गई। जयस्तंभ चौक स्थित एक होटल में ट्रेनर देवेश मरोरिया ने नए मेंबर्स को पर्सनैलिटी डेवलपमेंट के टिप्स दिए।
इस दौरान तय किया गया कि बहुत जल्द प्रोजेक्ट समाधान के तहत गर्ल्स स्कूल या फिर झुग्गी बस्ती में क्लब द्वारा टॉयलेट बनवाया जाएगा। अगर आप अपने स्कूल या बस्ती के घर में टॉयलेट बनवाना चाहते हैं तो 9303535176 पर संपर्क कर सकते हैं। इस आयोजन में सुमित्रा, शालू, पिंकी, सरिता, सविता, नेहा, कमलजीत, इंदू और स्मृति सहित कई महिलाएं मौजूद रहीं।
} जयस्तंभ चौक स्थित एक होटल में आयोजित जेसीआई रायपुर फेमिना सिटी के कार्यक्रम में जानकारी देते एक्सपर्ट देवेश।
तरक्की करना है तो झिझक छोड़िए