पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • पहले फ्री इलाज से मना, मौत हुई तो पीएम को अड़े

पहले फ्री इलाज से मना, मौत हुई तो पीएम को अड़े

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
रायपुर. अग्रसेनचौक समता कॉलोनी में चाय बेचकर जीवन-यापन करने वाले 75 साल के जनार्दन पाठक की शनिवार को इलाज के दौरान मौत हो गई। डॉक्टरों ने बुजुर्ग का पोस्टमार्टम करवाए बिना डेड बॉडी देने से इनकार कर दिया। इस पर रामसागरपारा वार्ड के पार्षद रितेश त्रिपाठी ने अपने समर्थकों के साथ प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के बाद अस्पताल प्रबंधन ने बिना पीएम कराए डेड बॉडी को सौंप दिया। शुक्रवार को भी इस बुजुर्ग को लेकर अस्पताल में बवाल मचा था। अंबेडकर अस्पताल के अधीक्षक ने फ्री इलाज के लिए मंत्री का पत्र लाने के लिए कहा था तो पार्षद त्रिपाठी ने उनके सामने पैसे फेंक दिए थे।