- Hindi News
- एमआरआई मेंे घायल को दिल्ली में खाने के लाले
एमआरआई मेंे घायल को दिल्ली में खाने के लाले
रायपुर. एमआरआईमशीन में फंसकर गंभीर रूप से घायल रामकुमारी को एम्स नई दिल्ली में भर्ती तो कर लिया गया है, लेकिन उसके पति समेत परिजनों को शनिवार को शाम तक भूखा रहना पड़ा। उनके पास तो खाने के पैसे थे और ही रहने के लिए। उनके साथ गए क्रिटिकल केयर यूनिट के डॉक्टर डॉ. ओपी सुंदरानी गए हुए हैं। दोपहर के बाद जब मीडिया ने डा. सुंदरानी को बताया कि मरीज के परिजन भूखे-प्यासे हैं तो उन्होंने 5 हजार रुपए दिए। इसके बाद परिजनों को एम्स की धर्मशाला में जगह दिलवाई गई।