एम्स में शरीर दान की घोषणा
रायपुर. लायन्सक्लब के डॉ आलोक शुक्ला ने अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) के मेडिकल कालेज के एनाटामी विभाग में देह दान करने की घोषणा की। विभाग द्वारा आयोजित सेमीनार में सचिव निरंजन हरितवाल ने बताया कि इससे पहले डॉ शुक्ला ने अपने पिछले जन्मदिवस के मौके पर नेत्रदान का संकल्प लिया था। इस मौके पर सेमिनार में रंजना क्षेत्रपाल, शोभा पंडित, प्रतीक पाल आदि शामिल हुए।