पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • नवजात को फेंकने की घटना पर जताई नाराजगी

नवजात को फेंकने की घटना पर जताई नाराजगी

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
रायपुर. बेटीबचाओ मंच ने नवजात कन्या को कचरे में फेंकने की घटना पर नाराजगी जाहिर की। मंच के प्रवक्ता नितीश शुक्ला ने जानकारी दी कि बेटी बचाओ मंच के सदस्यों ने रनचिरई थाना अंतर्गत ग्राम अचौद की गंभीर घटना का पुरजोर विरोध किया है। मंच के सदस्यों ने घटना से संबंधित आरोपियों को गिरफ्तार कर कड़ी कार्रवाई की मांग प्रशासन से की है। इससे पहले मंच प्रतिनिधि ने पुलिस अधीक्षक को इस विषय पर फैक्स के जरिए कार्रवाई की मांग रखी। इस मौके पर प्रांताध्यक्ष ललित मिश्रा के अलावा कविता बघेल, अर्चना दुबे, भारती अवतार शर्मा, आशा शर्मा, अमृता श्रीवास्तव, आरती ताम्रकार आदि मौजूद थे।