धर्म संसद के निर्णय को अपनाने का आह्वान
रायपुर . अखिलभारतीय बहु भाषीय युवा ब्राह्मण महासंघ ने लोगों से कवर्धा में आयोजित धर्म संसद के निर्णय को अपनाने का आह्वान किया है। जिलाध्यक्ष शशांक मिश्रा ने बताया कि सांई एक सिद्ध पुरुष हैं, गुरु के समान हैं। लेकिन हिन्दू देवी-देवताओं के मंदिरों के स्थान पर सांई मंदिर स्थापित करना उचित नहीं है। वर्तमान में निजी संस्थानों के द्वारा प्रचलित देवी-देवताओं के नाम पर लाभ कमाने के लिए विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया जाता है। महासंघ के नीलकंठ त्रिपाठी ने इसका विरोध करते हुए कहा कि ट्रस्टी संस्थानों द्वारा धर्म को व्यवसाय बना लिया गया है। इसलिए हिंदू मंदिरों में सांई की प्रतिमा स्थापित नहीं करने का आह्वान श्रद्धालुओं से किया गया है।