- Hindi News
- सांसद रेशमलाल जांगड़े के नाम पर स्मारक की मांग
सांसद रेशमलाल जांगड़े के नाम पर स्मारक की मांग
रायपुर .अखिल भारतीयगुरू घासीदास महासमिति ने गुरुवार को सीएम से स्वर्गीय रेशमलाल जांगड़े की स्मृति में स्मारक बनवाने की मांग रखी। स्वर्गीय जांगड़े प्रथम लोकसभा के सांसद रह चुके हैं। इसके अलावा समाज सदस्यों ने स्वर्गीय जांगड़े की प्रतिमा गुरुघासीदास प्लाजा परिसर आमापारा में स्थापित करने का निर्णय लिया। सीएम से मुलाकात करने वाले प्रतिनिधिमंडल में लक्ष्मण भारती और भूषणलाल जांगड़े शामिल थे।