युवक-युवती सम्मेलन नवंबर में
रायपुर . छगप्रगतिशील यादव महासंघ ने शनिवार को सिविल लाइन स्थित वृंदावन हॉल में बैठक कर युवक-युवती परिचय सम्मेलन आयोजित करने का निर्णय लिया। यह सम्मेलन कार्यक्रम नवंबर में होगा। बैठक में शहीद नरेंद्र यादव को श्रद्धांजलि दी गई। समाज की गतिविधियों का ब्योरा पेश किया गया। इस दौरान शशिकांत यादव, प्रदीप यदु, राममणी यादव, केआर यादव आदि मौजूद थे।