सेनानी िसंह की याद में शोक सभा
रायपुर . छत्तीसगढ़ीसमाज पार्टी ने हांडीपारा स्थित छत्तीसगढ़ी भवन में सेनानी दुर्गा सिंह सिरमौर के निधन पर शोक सभा का आयोजन किया। सभा में अतिथियों ने सेनानी सिरमौर के कृतित्व को याद किया। उन्हें गांधीवादी विचारधारा के पोषक और छत्तीसगढ़वासियों के शुभचिंतकों के रूप में जाना गया। इस मौके पर जागेश्वर प्रसाद, काविश हैदरी, रामेश्वर वर्मा, पंचराम सोनी, सोनू वर्मा आदि शामिल हुए।