पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • भर्ती नियमों पर सौंपा ज्ञापन

भर्ती नियमों पर सौंपा ज्ञापन

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
रायपुर . तृतीयवर्ग शासकीय कर्मचारी संघ ने लिपिक कर्मचारियों के पदोन्नति भर्ती नियमों को निरस्त करने की मांग पर लोक सेवा आयोग कार्यालय को ज्ञापन सौंपा। महामंत्री राकेश साहू ने जानकारी दी कि संवर्ग में पदोन्नति के लिए प्रचलित सचिवालय भर्ती नियमों में परिवर्तन कर विशेष संवर्ग को ही फायदा पहुंचाया जा रहा है। संघ ने लोक सेवा आयोग कार्यालय के अवर सचिव से प्रचलित भर्ती नियमों की जगह नई भर्ती प्रक्रिया निर्धारण करने की मांग की। मांग पर कार्रवाई नहीं होने पर संघ ने व्यापक प्रदर्शन की बात कही। ज्ञापन देने वाले प्रतिनिधिमंडल में अनिल श्रीवास्तव, जियाउर रशीद, सुखीराम धृतलहरे, महेश शर्मा आदि शामिल थे।