- Hindi News
- एसपी का दावा वोटिंग के दौरान 3 नक्सली मारे गए
एसपी का दावा-वोटिंग के दौरान 3 नक्सली मारे गए
भास्कर न्यूज . रायपुर/कांकेर
अंतागढ़ विधानसभा के उपचुनाव के लिए एक ओर मतदान चल रहा था तो दूसरी ओर बीएसएफ और पुलिस की सर्च पार्टी ने नक्सलियों के खिलाफ अभियान चला रखा था। पुलिस का दावा है कि मतदान के दौरान ही तीन नक्सलियों को मार गिराया। पुलिस के अभियान के चलते ही नक्सली मतदान केंद्रों में किसी तरह की वारदात को अंजाम नहीं दे सके। गौरतलब है कि नक्सलियों ने चुनाव के बहिष्कार का ऐलान किया था।
आमाबेड़ा थाना क्षेत्र अंतर्गत जंगलों में नक्सल आपरेशन में जुटी एसटीएफ टीम ने अंड़ेगा के निकट करीब दस नक्सलियों को घेर लिया था। नक्सली ने स्वयं को बचाने की कोशिश में पहले फायरिंग शुरू कर दी। करीब आधा घंटा चली मुठभेड़ के बाद नक्सली भागने लगे। नक्सलियों ने पीछा कर रही एसटीएफ की टीम को अपने दूर रखने भागने के दौरान कुछ विस्फोट भी किए। टीम ने घटना स्थल का मुआयना किया तो मौके पर कई जगह बड़े पैमाने पर खून के निशान मिले। एसपी राजेंद्र दास ने दावा किया है मुठभेड़ में तीन नक्सली मारे गए हैं जिनके शव साथी नक्सली लेकर भाग निकले।
मतदान के दौरान नक्सलियों ने ताड़ोकी तथा आमाबेड़ा क्षेत्र में अपनी उपस्थिति दर्ज कराने छिटपुट वारदातों को अंजाम दिया। बूथ से लेकर जंगलों तक मुस्तैद पुलिस, एसटीएफ बीएसएफ के जवानों के कारण नक्सली कहीं भी मतदान को प्रभावित नहीं कर सके। मतदान के दौरान सुरक्षा के लिए विभिन्न रास्तों जंगल के अंदर पुलिस बीएसएफ की टीम गश्त करती रही। बीएसएफ की टीम ने ताड़ोकी थानांतर्गत अंतागढ़ ताड़ोकी मार्ग में घोटुलबेड़ा के पास पुल से 5 किलो का एक टिफिन बम बरामद किया। नक्सलियों ने बम ऐसा लगाया था कि उसे सुरक्षित निकालना संभव नहीं था, बम स्कवाड ने उसे डिस्पोज कर दिया।
कई बूथों में जीरो वोटिंग
धुर नक्सल प्रभावित इलाकों में मतदान का प्रतिशत काफी कम रहा और शिफ्ट किए गए कुछ बूथों में तो एक भी वोट नहीं पड़े। विशेष कर कोयलीबेड़ा में मेढकी नदी के उस पार के मतदाताओं ने मतदान में कोई खास दिलचस्पी नहीं दिखाई। मतदान के बाद देर रात तक जिला मुख्यालय में 202 में से केवल 40 पोलिंग पार्टियां ही लौट सकी।
24फीसदी कम हुई वोटिंग
अंतागढ़में 10 महीने पहले विधानसभा चुनाव में पड़े मतों के कुल प्रतिशत से 24 प्रतिशत कम वोट शनिवार को उपचुनाव में पड़े। नवंबर में 76.49 प्रतिशत मतदान हुआ था जबकि उपचुनाव में 52 प्रतिशत मतदान