- Hindi News
- वित्तीय गड़बड़ियों के बाद सीएमएचओ दफ्तर सील
वित्तीय गड़बड़ियों के बाद सीएमएचओ दफ्तर सील
वित्तीय गड़बड़ियों के बाद सीएमएचओ दफ्तर सील
लाखों रुपए की वित्तीय गड़बड़ियों का मामला उजागर होने के बाद प्रशासन ने मुख्य चिकित्सा स्वास्थ्य अधिकारी के दफ्तर सील कर दिया। शनिवार को डिप्टी कलेक्टर विभाग के नोडल अधिकारी डॉ सुभाष राज ने कार्यालय के लेखा शाखा, वित्त शाखा, क्रय शाखा और वाहन शाखा को सील किया। प्रशासन मामले की जांच होने तक किसी भी विवाद में नहीं पड़ना चाहता। लेकिन ज्यादा गड़बड़ी वाले एनआरएचएम शाखा को सील नहीं किया गया है।
गया। बताया जाता है कि जिस कंप्यूटर फोटो कॉपी मैकेनक को 2.16 लाख फर्जी भुगतान की शिकायत की गई, उसका भुगतान इसी शाखा से किया गया। जबकि मोबिलिटी सपोर्ट के तहत किराए पर ली गई गाड़ियों का भुगतान भी एनआरएचएम मद से किया गया था। इस मसले पर सीएमएचओ डॉ एआर गोटा से बातचीत नहीं हो सकी है। वे बैठक के सिलसिले में संचालनालय रायपुर गए हुए हैं।