- Hindi News
- लिंक एक्सप्रेस में किसमिस खिलाकर यात्री से उठाईगिरी
लिंक एक्सप्रेस में किसमिस खिलाकर यात्री से उठाईगिरी
कोरबा . विशाखापट्नममें गलतफहमी की वजह से बिहार जाने के लिए लिंक एक्सप्रेस में सवार हुआ एक वृद्ध जहरखुरानी का शिकार हो गया। उसे नशीली किसमिस खिलाकर 13 हजार की उठाईगिरी की गई। बिहार के मुजफ्फरपुर का रहने वाला बंका शाह (70) विशाखापट्नम गया था। शुक्रवार को वह वापसी के लिए विशाखापट्नम स्टेशन पहुंचा। वह गलतफहमी में कोरबा आने वाली लिंक एक्सप्रेस में सवार हो गया। रास्ते में उसे गलत ट्रेन में सवार होने का पता चला। साथ में बैठे लोगों ने उसे रायपुर या बिलासपुर पहुंचने पर बिहार के लिए सीधी ट्रेन मिलने की बात कही। इसी दौरान बाजू में बैठे एक युवक ने उसे किसमिस खाने को दिया। बंका शाह ने किसमिस खा लिया। इसके कुछ देर बाद वह बेहोश हो गया। शनिवार की सुबह 11 बजे जब लिंक एक्सप्रेस कोरबा पहुंची तो वह ट्रेन में बेहोश पड़ा था।
आरपीएफ ने उसे जिला अस्पताल पहुंचाया। जहां उसका उपचार किया गया। कुछ घंटे बाद बंका शाह को होश आया। उसने अपने पास रखे 13 हजार रुपए पार होने की जानकारी दी।
-------------------