- Hindi News
- रायपुर | श्रीविनय मित्र मंडल ने लखनऊ के मंगलम संस्था
रायपुर | श्रीविनय मित्र मंडल ने लखनऊ के मंगलम संस्था
रायपुर | श्रीविनय मित्र मंडल ने लखनऊ के मंगलम संस्था के सहयोग से पांच दिवसीय निशुल्क विकलांग सहायता शिविर का आयोजन किया है। रविवार से राजधानी के सदरबाजार स्थित जैन मंदिर के पीछे महावीर भवन में शिविर लगाया जा रहा है। शिविर में निशक्तजनों के बीच जयपुर पैर और ट्रायसिकल वितरित की जा रही है। कानों का परीक्षण कर श्रवण-यंत्र भी उपलब्ध कराए जा रहे हैं। शिविर का लाभ लेने के लिए नागरिकों को विकलांग प्रमाण पत्र के साथ दो पासपोर्ट फोटो अनिवार्य रुप से जमा कराया जा रहा है। कैलिपर्स और कृत्रिम हाथ की जांच के लिए अंतिम तिथि 16 सितंबर और शिविर की अंतिम तिथि 18 सितंबर तय की गई है। शिविर में बाहर से आए विकलांग नागरिकों के ठहरने की निशुल्क व्यवस्था प्रबंधन समिति की ओर से की गई है। शिविर के दूसरे दिन सोमवार को कृत्रिम हाथ और पैर के लिए महासमुंद, कबीरधाम, अनूपपुर जिले से भी विकलांग नागरिक शामिल हुए। अलग-अलग दुर्घटनाओं में इन्होंने अपना शारीरिक अंग खो दिया है। शिविर में कमलचंद गोलछा, भंवरलाल अशोक, सज्जन कुमार, उत्तम पारख आदि अन्य सदस्य सक्रिय रूप से सेवाएं दे रहे हैं।
मंडल के शिविर में शामिल हो रहे निशक्तजन