नुआखाई समारोह में विभूतियों का सम्मान
नुआखाईपर्व के मौके पर सोमवार को उत्कल समाज के लिए सालाना मिलन और सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष सच्चिदानंद उपासने कार्यक्रम संयोजक थे। राजधानी के खालसा स्कूल में समारोह का आयोजन हुआ। स्थानीय और उड़ीसा के कलाकारों द्वारा नृत्य और गायन की प्रस्तुति दी गई। समारोह में सूफी गायक भारती बंधु, घनश्याम महानंद, चिकित्सक संतू बाघ, गायक संत्रय महानंद, समाजसेवी नीलम तांडी, मन्नू बाबा, एनआर बघेल आदि समाज की विभूतियों को सम्मानित किया गया।
विभूतियों को स्मृति चिन्ह और सरोपा भेंट किया गया। विधायकों ने प्रदेश के विकास में उड़िया समाज की भूमिका को महत्वपूर्ण बताया। इस दौरान संस्कृति विभाग की ओर से शामिल संगीत पार्टी ने अपनी मनमोहक प्रस्तुति के साथ अतिथियों को कार्यक्रम में बांधे रखा। संगीत पार्टी के जवानों द्वारा उड़िया के लोक-गीतों पर नृत्य प्रस्तुति दी गई। सोमवार देर रात तक समाज सदस्य कार्यक्रम में शामिल हुए।
इस मौके पर विधायक बृजमोहन अग्रवाल, गौरीशंकर अग्रवाल, रामसेवक पैंकरा, रामप्रताप सिंह, श्रीचंद सुंदरानी आदि मौजूद रहे।