- Hindi News
- पुडो ने भाजपा के खिलाफ की गड़बड़ियों की शिकायत
पुडो ने भाजपा के खिलाफ की गड़बड़ियों की शिकायत
रायपुर| अंतागढ़से अम्बेकराइड पार्टी के प्रत्याशी रूपधर पुंडों ने उप चुनाव में भाजपा पर गड़बड़ी करने का आरोप लगाया है। सोमवार को रायपुर पहुंचे पुंडों ने इस दौरान प्रदेश के मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी कार्यालय पहुंचकर शिकायतों से जुड़े दस्तावेज भी सौंपे। साथ ही भाजपा द्वारा पोलिंग बूथों पर वोटरों को लुभाने के लिए चलाए जा रहे भंडारे की सीडी सौंपी। अंतागढ़ से भाजपा के खिलाफ चुनाव मैदान में बचे एक मात्र प्रत्याशी पुंडों ने चुनाव आयोग से इस मामले में कड़ी कार्रवाई की भी मांग की।
उपचुनाव का परिणाम 20 सितंबर को घोषित किया जाएगा। यहां पर मात्र दो ही पार्टियां भाजपा और अम्बेकराइड पार्टी चुनाव मैदान में थी।