- Hindi News
- कचना में मोहल्ले वालों ने 50 परिवारों को सड़क पर खदेड़ा
कचना में मोहल्ले वालों ने 50 परिवारों को सड़क पर खदेड़ा
कलेक्टोरेटमें सोमवार को आयोजित जनदर्शन में कचना के बीएसयूपी मकानों में रहने वाले 50 परिवारों ने कलेक्टर से शिकायत की आसपास के लोगों ने उन्हें बस्ती से इसलिए बाहर कर दिया है क्योंकि देवार जाति के लोग हैं।
घरों से बाहर निकलने की वजह से उन्हें राजेंद्र नगर की सड़क के किनारे में रहना पड़ रहा है। जनदर्शन की शुरुआत में ही अमलीडीह के पार्षद गोविंद मिश्रा के नेतृत्व में पहुंचे लोगों ने कलेक्टर ठाकुर राम सिंह को बताया कि उन्हें पंडरी बस स्टैंड से देवपुर की ओर जाने वाले सड़क का निर्माण करने की वजह से कई जगहों से हटाकर कचना में शिफ्ट किया गया था। उन्होंने रहते हुए कुछ महीने भी नहीं बीते कि आसपास के लोग उनके साथ विवाद करने लगे। उनके रहन-सहन को देखकर उन्हें गाली-गलौज और मारपीट कर बाहर खदेड़ दिया गया है। कलेक्टर ने सभी पीड़ित सभी लोगों का व्यवस्थापन जल्द कराने का आश्वासन दिया।
राजधानी के शिशिर शर्मा ने बताया कि मठपुरैना में खसरा नंबर 64/2 तथा 64/24 की 0.340 हेक्टेयर भूमि को अवैध प्लाटिंग कर बेचा जा रहा है। विक्रेताओं के पास तो कॉलोनाइजर लाइसेंस है ओर ही नगर एवं ग्राम निवेश से नक्शा पास कराया गया है। इतना ही नहीं वहां नहर पाटकर रास्ता भी बनाया जा रहा है।
गुरुनानक नगर के गुरमिंदर सिंह ने बताया कि तेलीबांधा के पटवारी हल्का नंबर 113/44, खसरा नंबर 31/1 रोड रास्ते की भूमि है, जिसे जमीन का मालिक बेचकर आसपास की जमीन कब्जा करने की कोशिश कर रहा है। डॉ. कीर्ति चावड़ा ने बताया कि राजकुमार कालेज में नियमों के खिलाफ फीस ली जा रही है।
उनकी बेटी कुसमिता चावड़ा को पिछले वर्ष के परीक्षा परिणाम पत्रक और अर्धवार्षिक परीक्षा के लिए प्रवेश पत्र नहीं दिया गया है।