- Hindi News
- परसदा स्टेडियम तक वाहन चलाने के लिए स्पेशल परमिट
परसदा स्टेडियम तक वाहन चलाने के लिए स्पेशल परमिट
रायपुर|राजधानी केशहीद वीर नारायण सिंह स्टेडियम में हो रहे चैंपियंस लीग के मैच को देखते हुए रायपुर आरटीओ की तरफ से लोगों की सुविधा के लिए और वाहन चलाने की व्यवस्था की जा रही है। आरटीओ की तरफ से स्टेडियम तक यात्री वाहन चलाने के लिए स्पेशल परमिट दिया जा रहा है। आरटीओ हीरालाल नायक ने बताया कि 13 से 23 सितंबर तक नया रायपुर में होने वाले चैंपियंस लीग टी-20 मैच के लिए दर्शकों को आने-जाने की सुविधा हेतु शहर से नवागांव पार्किंग तक स्पेशल परमिट जारी किया जा रहा है। जिन वाहन चालकों को अपनी यात्री बस चलानी है, वे स्पेशल परमिट के लिए आवेदन दे सकते हैं। आवेदन देने के साथ ही तत्काल परमिट जारी कर दिया जाएगा।