- Hindi News
- स्टेडियम में नया रायपुर का उल्लेख होने पर आपत्ति
स्टेडियम में नया रायपुर का उल्लेख होने पर आपत्ति
रायपुर|शहीद वीरनारायण सिंह अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम नया रायपुर क्षेत्र में है। लेकिन इसके बाद भी लोक निर्माण विभाग ने यहां नया रायपुर को उल्लेख नहीं किया है। इसपर नया रायपुर विकास प्राधिकरण ने आपत्ति की है। एनआरडीए के सीईओ सौरभ कुमार ने पीडब्लूडी के प्रमुख सचिव अमिताभ जैन को पत्र लिखकर अपनी नाराजगी व्यक्त की है। एनआरडीए ने कहा है कि क्रिकेट स्टेडियम नया रायपुर में होने के बाद भी इसे रायपुर में बताना सही नहीं है। पत्र में कहा गया है कि स्टेडियम में हजारों की संख्या में आने वाले दर्शकों को भी यह जानकारी होनी चाहिए की यह क्षेत्र नया रायपुर का है। एनआरडीए ने इसमें तत्काल बदलाव की मांग पीडब्लूडी से की है।