पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • टाटीबंध में दूध के सैंपल में मिला 60 फीसदी पानी

टाटीबंध में दूध के सैंपल में मिला 60 फीसदी पानी

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
रायपुर| स्टेटडेयरी फेडरेशन और कामधेनु विवि की टीम ने सोमवार को टाटीबंध इलाके में दूध का दूध और पानी का पानी अभियान के तहत दूध के सैंपल की जांच की। कुल 80 नमूने लिए गए इसमें से 48 अमानक पाए गए। इस तरह टाटीबंध में बांटे जा रहे 60 फीसदी दूध में पानी की मिलावट पाई गई। देवभोग के सहायक महाप्रबंधक राजेश श्रीवास्तव ने बताया कि टाटीबंध दूध के अत्यधिक उपभोग वाला क्षेत्र है। यहां के लोगों में मिलावट को लेकर जागरूकता देखी गई। मंगलवार को टीम रामसागरपारा पहुंचेगी और दूध के सैंपल लेकर उनकी जांच करेगी। अधिक जानकारी के लिए मोबाइल नंबर 9827146626 पर संपर्क किया जा सकता है।