पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • दिनदहाड़े हॉस्टल में महिला डॉक्टर के कमरे में घुसा युवक

दिनदहाड़े हॉस्टल में महिला डॉक्टर के कमरे में घुसा युवक

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
रायपुर | मेडिकलकॉलेज परिसर में स्थित गर्ल्स हॉस्टल में रहने वाली एक महिला रेसीडेंट डॉक्टर के कमरे में चोरी के नियत से घुसे युवक ने डाक्टर का हाथ काटा और भाग निकला। युवक को कमरे में घुसते देखकर महिला डॉक्टर ने उसे पकड़ने की कोशिश की थी। युवक ने दांत से उसके हाथ पर जोरदार तरीके से काट दिया। डाक्टर ने दर्द होने पर उसे छोड़ दिया। इसी का फायदा उठाकर वह भाग निकला। इस घटना की रिपोर्ट पुलिस में कराई गई है। मेडिकल कॉलेज परिसर के हॉस्टल में रहने वाली रेसीडेंट डाक्टर ने एफआईआर दर्ज कराई है। उन्होंने पुलिस को बताया कि रविवार की शाम लगभग चार बजे वह हॉस्टल के अपने कमरे में थी।

उसी दौरान टी-शर्ट और बरमुडा में एक 25-26 साल का युवक उनके कमरे में चोरी की नियत से घुस आया। महिला के उसे देख लेने और चिल्लाने पर वह भागने लगा। महिला डॉक्टर ने उसे पकड़ने की कोशिश की तो वह उसके हाथ में दांत से काटते हुए भाग गया। हॉस्टल में दिनदहाड़े चोर के घुसने की खबर से हड़कंप मच गया। पुलिस का मानना है कि आरोपी हॉस्टल परिसर में रहने वाला ही कोई युवक भी हो सकता है। बाहरी लोगों के हॉस्टल में घुसकर महिला डॉक्टर के कमरे तक पहुंच पाना मुश्किल है। गौरतलब है कि इसके पहले भी एक डाक्टर के घर अनजान युवक ने घुसने की कोशिश की थी।