पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • सड़क किनारे छोड़ दिए गड्‌ढे, रोजाना घायल हो रहे हैं वाहन चालक

सड़क किनारे छोड़ दिए गड्‌ढे, रोजाना घायल हो रहे हैं वाहन चालक

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
गड़बड़ी देख सुधार के िलए बुलाया

4जी के लिए चल रहे काम में गड़बड़ी मानने से इंकार कर रहे रिलायंस के अधिकारियों को लेकर डीबी स्टार टीम मौके पर पहुंची। कुछ जगह अभी भी काम चलने की बात कहकर पल्ला झाड़ने की कोशिश की जा रही थी। जब उन्हें तहसील कार्यालय के पास बीच सड़क बहते पानी को दिखाया तो कहने लगे, गलती हो गई है। रायपुर क्षेत्र के हेड ओपी देवांगन ने मौके से ही रेस्टोरेशन करने वालों को फटकार लगाई। मशीन से खुदाई के दौरान पाइप लाइन टूटने की बात स्वीकार करते हुए कंपनी के इंजीनियर और कर्मचारियों को मौके पर बुलाया। जयस्तंभ चौक के पास गड्‌ढे देखने के बाद सफाई देने लगे कि यहां काम अधूरा है। आज रात और काम चलेगा उसके बाद रेस्टोरेशन पूरा किया जाएगा। संस्कृत कॉलेज के पास खुदाई में टूटे पाथ-वे और दीवार की जिम्मेदारी लेने से रिलायंस के अधिकारियों ने इनकार कर दिया। कहने लगे, इसे दूसरी कंपनियों ने तोड़ा होगा। आमानाका और हीरापुर के पास खुला डक्ट देखने के बाद तुरंत कर्मचारियों को बंद करने की िहदायत दी। आमानाका चौक पर खुले डक्ट के लिए असामाजिक तत्वों को जिम्मेदार ठहराने लगे।

लाइव

जहां-जहां गड़बड़ी मिली है, वहां सुधार के लिए इंजीनियर तथा रेस्टोरेशन टीम को लगाया गया है। संस्कृत कॉलेज की दीवार और एनआईटी की पाथ-वे हमारी कंपनी ने नहीं तोड़ी है। जितने भी जगह में डक्ट खुले होंगे उन्हें बंद करवाया जाएगा। आगे से गड़बड़ी हो इसके निर्देश दिए जा रहे हैं। ओपीदेवांगन, रायपुरहेड, रिलायंस जियो इंफोकॉम लिमिटेड

कॉलेज की दीवार को नुकसान पहुंचाने वालों के बारे में जानकारी लेने के बाद नोटिस भेजेंगे। जिम्मेदारों को क्षतिग्रस्त दीवार की मरम्मत करवानी होगी। अभी जानकारी जुटा रहे हैं। डॉ.अंजनी शुक्ला, प्राचार्य,संस्कृत महाविद्यालय

िनगम मुख्यालय से रिलायंस जियो इंफोकाॅम लिमिटेड को और 14 किलोमीटर खुदाई की इजाजत दी गई है। खुदाई के बाद रेस्टोरेशन करवाना जरूरी है। कहीं पाथ-वे तोड़ा गया है तो सुधार उन्हीं को करवाना होगा। जांच कराने के बाद कंपनी को नोटिस देंगे। विजयपांडे, आयुक्त,जोन क्र.-5, रायपुर नगर निगम

रेस्टोरेशन शुरू करवा दिए हैं

उन्हें मरम्मत करवानी होगी

जांच करके नोटिस देंगे

पेज 1 का शेष >

आंखों देखी- रिहायशीक्षेत्र में केबल बिछाने के लिए गड्‌ढे खोदने के साथ डक्ट भी खुले छोड़ दिए गए हैं। इस वजह से दुर्घटना ह