पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • एजेंसियों में 22 के बाद आधार

एजेंसियों में 22 के बाद आधार

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
रायपुर| गैसएजेंसी में आधार कार्ड 22 दिसंबर के बाद बन सकेंगे। प्रभारी सचिव अजय सिंह के तल्ख तेवर के बाद अफसरों ने तारीख तय कर दी है। आधार कार्ड और गैस एजेंसियों में एलपीजी सिलेंडरों पर सब्सिडी पाने के लिए फॉर्म भरने के लिए लग रही भीड़ से प्रभारी सचिव भी नाराज हैं। उन्होंने सोमवार की शाम को जिले के सभी आला अफसरों की क्लास लगाकर दो टूक कहा कि लोगों को परेशानी हो इसलिए ऐसे इंतजाम किए जाए, जिससे लोग आसानी से कार्ड बनवा सकें। उसी के बाद तारीख मुकर्रर की गई। बैठक की शुरुआत में कलेक्टर ठाकुर रामसिंह ने प्रभारी सचिव अजय सिंह को बताया कि आधार कार्ड बनाने का काम फिलहाल निगम मुख्यालय और च्वाइस सेंटरों में बनाया जा रहा है।



गैस एजेंसियों को सख्त निर्देश दे दिए गए हैं कि वे 22 दिसंबर के बाद से अपनी एजेंसियों में अनिवार्य रूप से आधार कार्ड बनाने का काम शुरू करें। शहर में अब तक 8 लाख 29 हजार आधार कार्ड बनाए जा चुके हैं। शहर के 68 फीसदी लोगों के कार्ड बनाए जा चुके हैं। प्रधानमंत्री जन-धन योजना के तहत भी लोगों के खाते जीरो बैलेंस में खोले जा रहे हैं। गांवों में 92 फीसदी लोगों के खाते खोले जा चुके हैं। प्रभारी सचिव ने अफसरों से कहा का आधार कार्ड का वितरण डाकघरों से ठीक से हो रहा है या नहीं इसकी मॉनिटरिंग होनी चाहिए। गैस एजेंसी में किसी भी तरह से लोगों को परेशानी हुई तो सीधे गैस एजेंसियों पर कार्रवाई की जाए। उन्होंने डस्टबिन नहीं रखने वाले कारोबारियों पर भी सख्त कार्रवाई के आदेश दिए।