- Hindi News
- प्राणी शास्त्र के सहायक प्राध्यापकों की संशोधित सूची
प्राणी शास्त्र के सहायक प्राध्यापकों की संशोधित सूची
रायपुर|छत्तीसगढ़ लोकसेवा आयोग ने प्राणी शास्त्र विषय के सहायक प्राध्यापकों के 60 पदों के लिए संशोधित चयन सूची जारी कर दी है। हाईकोर्ट के आदेशों के परिपालन और आयोग द्वारा जारी निर्देशों के बाद संशोधित चयन सूची तैयार की गई है। न्यायालयीन प्रकरणों के संबंध में नौ पदों को रिक्त रखकर इन 60 पदों के लिए यह सूची जारी की गई है। चयन सूची का अवलोकन लोक सेवा आयोग की वेबसाइट www.psc.cg.gov.in में भी किया जा सकता है।