मुख्यमंत्री का स्मार्ट पुलिसिंग पर जोर
रायपुर | मुख्यमंत्रीडॉ. रमन सिंह ने रायपुर पुलिस की तारीफ करते हुए कहा कि हमें स्मार्ट पुलिसिंग पर जोर देना चाहिए। सीएम से उनके निवास पर पुलिस महानिदेशक ए.एन. उपाध्याय के नेतृत्व में पुलिस के अफसरों ने मुलाकात की। उनके साथ समता कॉलोनी चोरी कांड का खुलासा करने वाले एएसपी क्राइम अजातशत्रु बहादुर सिंह और उनकी टीम मौजूद थी। पुलिस टीम ने एक करोड़ रुपए की चोरी की घटना का सिर्फ 72 घंटे के भीतर खुलासा करके आरोपियों को गिरफ्तार किया था।