पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • कॉलोनियों में पुलिस और लोगों की अब होंगी बैठकें

कॉलोनियों में पुलिस और लोगों की अब होंगी बैठकें

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
रायपुर | राजधानीमें दिनदहाड़े चोरियों की वजह से फैली दहशत को कम करने के लिए पुलिस ने अब कालोनियों और आउटर इलाकों की बस्तियों में लोगों के साथ बैठकें शुरू करने का फैसला लिया है। बैठकों में पुलिस लोगों को सुरक्षा के उपाय तो बताएगी ही, परेशानियां भी सुनेगी। बैठकें खुद आईजी आयोजित करेंगे।

चोरियों की वजह से कालोनियों में फैली दहशत का मामला दैनिक भास्कर लगातार उठा रहा है। समता कालोनी में एक करोड़ रुपए से ज्यादा की दिनदहाड़े चोरी के बाद से तो पुलिसिंग पर ही सवाल उठ रहे थे। ज्यादातर कालोनियों और सोसाइटियों में इसी वजह से लोगों ने खुद ही सुरक्षा की पहल शुरू कर दी थी। एंट्री गेट पर कई जगह फेरीवालों पर प्रतिबंध के बोर्ड और सीसीटीवी कैमरे लगाए जा रहे हैं। कई जगह गार्ड भी रखे गए हैं। आईजी जीपी सिंह ने बताया कि अगले हफ्ते से शहर में अवेयरनेस को लेकर बैठकें शुरू की जाएंगी। बड़ी और पॉश कॉलोनियों के लोगों तथा कमर्शियल एरिया के कारोबारियों को बैठकों में बुलाया जाएगा। उन्हें सुरक्षा के उपाय बताए जाएंगे। साथ ही, पुलिसिंग को लेकर अगर उनके मन में शंका होगी तो उसे भी दूर किया जाएगा। ऐसी बैठक सारी कालोनियों और बाजार एरिया में होगी। इसके अलावा दिन में मकान से बाहर जाने पर सुरक्षा के उपाय, पुलिस के असिस्टेंस के साथ-साथ सुरक्षा के टिप्स भी दिए जाएंगे।

आईजी ने बताया कि हर बैठक में लोगों से भी सुझाव मांगे जाएंगे कि उनके इलाके में सुरक्षा व्यवस्था किस तरह बेहतर बनाई जा सकती है।