पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • शहरी चुनाव, सेमेस्टर परीक्षा की कुछ तारीखें बदलेंगी

शहरी चुनाव, सेमेस्टर परीक्षा की कुछ तारीखें बदलेंगी

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
रायपुर | प्रदेशमें नगरीय निकाय चुनाव का असर पं.रविशंकर शुक्ल विश्वविद्यालय की सेमेस्टर परीक्षाओं पर पड़ा है। मतदान की तिथि और विवि की परीक्षाओं की तिथि आपस में टकरा गई है। इसके बाद से सेमेस्टर परीक्षाओं की तिथियों में संशोधन को लेकर तैयारी की जा रही है। संभावना है कि 29 31 दिसंबर को होने वाले पर्चे में ही बदलाव होगा। इसकी परीक्षाएं सभी पर्चें खत्म होने के बाद आखिरी में आयोजित हो सकती हैं।

नगरीय निकाय चुनाव के तहत मतदान 29 31 दिसंबर को है। इन दोनों दिन विवि की सेमेस्टर परीक्षाएं भी हैं। पहले सेमेस्टर के तहत एमएसडब्ल्यू, संस्कृत, अर्थशास्त्र, प्राचीन भारतीय इतिहास, एमकॉम सहित अन्य की परीक्षाएं हैं। इसी तरह अन्य कक्षाओं की परीक्षाएं भी इन दोनों दिनों में है। निकाय चुनाव की वजह से परीक्षा का आयोजन करना मुश्किल है। यही वजह है कि इन दोनों तिथियों में होने वाली परीक्षाओं की तिथि बदल सकती है। 29 दिसंबर की परीक्षाएं 19 जनवरी और 31 दिसंबर की परीक्षाएं 21 जनवरी को हो सकती हैं। सेमेस्टर परीक्षाएं 15 दिसंबर से शुरू होने वाली है। आवेदन पत्रों की जांच सहित अन्य काम हो गए हैं। विवि की ओर से कॉलेजों में प्रवेश पत्र भेजने का काम चल रहा है। एमए, एम.पी.एड, एम.एस.डब्लयू, एम.लिब सहित अन्य पीजी कक्षाओं में नियमित, भूतपूर्व और पूरक एटीकेटी की परीक्षाएं होंगी।



15 दिसंबर को एमए तृतीय सेमेस्टर से शुरुआत होगी।

परीक्षा 42 केंद्रों पर

आयोजित होंगी।