- Hindi News
- मोदी, अमित शाह, रमन कौशिक के अलावा किसी का जिंदाबाद नहीं
मोदी, अमित शाह, रमन कौशिक के अलावा किसी का जिंदाबाद नहीं
चुनावी माहौल में विवाद से बचने की रणनीित
रायपुर|भाजपा नेराष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह के दौरे को अब चुनावी लाभ के लिए भुनाने का फैसला किया है। वे 12 दिसंबर को रहे हैं इस दिन भाजपा शक्ति प्रदर्शन करके चुनावी धमक पैदा करेगी।
शाह के सामने पार्टी में गुटबाजी झलके इसलिए केवल प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह, मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिहं प्रदेश अध्यक्ष धरमलाल कौशिक के जिंदाबाद के नारे लगेंगे। किसी और नेता के नाम पर नारे लगाने पर पाबंदी लगा दी गई है। शाह के दौरे को लेकर सोमवार को एकात्म परिसर में भाजपा पदाधिकारियों कार्यकर्ताओं की बैठक हुई। इसमें मंत्री बृजमोहन अग्रवाल राजेश मूणत, महामंत्री रामप्रताप सिंह आदि ने कार्यकर्ताओं में जोश फूंका। नसबंदी कांड, सुकमा नक्सली, शहीद वर्दी कांड जैसी लगातार घटनाओं को लेकर सशंकित नेताओं को नए सिरे से तैयारी करने के लिए कहा गया है। मंत्री राजेश मूणत ने तो कांग्रेस मुक्त नगर निगम बनाने का दावा किया। उन्होंने कहा कि 12 दिसंबर को राष्ट्रीय अध्यक्ष की मौजूदगी में यह संकल्प लेंगे। बैठक में विधायक श्रीचंद सुंदरानी, प्रदेश प्रवक्ता सच्चिदानंद उपासने, संजय श्रीवास्तव, सुनील सोनी, सुभाष तिवारी, अशोक पांडेय शामिल हुए।