पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • शहीद जवानों की तेरहवीं के दिन भाजपा मना रही जश्न : कांग्रेस

शहीद जवानों की तेरहवीं के दिन भाजपा मना रही जश्न : कांग्रेस

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
रायपुर|भाजपा केजश्न को लेकर कांग्रेस ने हमला बोला है। कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष भूपेश बघेल ने कहा कि भाजपा सरकार को जवानों की शहादत से कोई लेना-देना नहीं है। तभी तो जवानों की तेरहवीं नहीं हुई और भाजपा कार्यक्रम और साहित्य महोत्सव के नाम पर जश्न मना रहे हैं। भाजपाई कुर्सी के लिए किसी भी सीमा तक जा सकते हैं।

उन्होंने सत्ता के लिए झीरमकांड करवा दिया। नेता प्रतिपक्ष टीएस सिंहदेव ने कहा कि भाजपा सरकार में संवेदनशीलता खत्म हो चुकी है। जब बस्तर में इतनी बड़ी शहादत हुई है। उनकी तेरहवीं भी नहीं हुई है। प्रदेश में शहीदों की वर्दी का अपमान किया जाता है। दूसरी ओर सरकारी खर्च में उत्सव नहीं, महोत्सव मनाया जाता है। यदि उनमें संवेदना होती तो अमित शाह का कार्यक्रम एक सप्ताह बाद भी कर सकते थे। उधर प्रदेश अध्यक्ष बघेल ने साहित्य महोत्सव के आयोजन पर आपत्ति की है।



उन्होंने महोत्सव में आने वाले साहित्यकार अशोक वाजपेयी, जयशंकर, विनोद कुमार शुक्ल से फोन पर बात की और बस्तर में जवानों की शहादत की जानकारी दी। उन्होंने कार्यक्रम में नहीं आने का अनुरोध किया।