- Hindi News
- प्रदेशभर के निगमों में महापौर के लिए अब आरपार का संघर्ष
प्रदेशभर के निगमों में महापौर के लिए अब आरपार का संघर्ष
मारामारी
ज्यादातर सर्वे पूरे, अब अंतिम तौर की चर्चाएं बाकी, हफ्तेभर में दोनों दलों के टिकट लगभग फाइनल
नगरीयनिकाय चुनावों के ऐलान के बाद प्रदेश के 10 नगर निगमों में चुनावी फिजा बदलने लगी है। सभी जगह महापौर के दावेदार अपनी-अपनी तैयारी में लग गए हैं। भाजपा और कांग्रेस में दावेदारों के नाम की छंटनी चल रही है। जिला कमेटियों ने नाम भेज दिए हैं। पर्यवेक्षकों ने रायशुमारी कर ली है। दूसरे सर्वे भी हो चुके हैं, अब अंतिम चर्चाओं का दौर चल रहा है। कांग्रेस की प्रदेश चुनाव समिति की बैठक कल 9 दिसंबर को दिल्ली में बैठक होगी। 10 दिसंबर को दोबारा बैठक होगी, जिसमें नाम फाइनल होने की संभावना है। वहीं भाजपा की तैयारी भी लगभग पूरी है।
हर बड़े शहर में तेजी से बदल रहे हैं राजनीितक समीकरण
7
6
रायगढ़
इसबार भी महापौर का पद अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित है। भाजपा से महापौर महेंद्र चौथा की दावेदारी प्रमुख है। उनके अलावा राजेंद्र कुशवाहा और महावीर चौहान की भी दावेदारी है। कांग्रेस से जेठूराम मनहर और खुशीराम मल्होत्रा के नाम की चर्चा है।
कोरबा
भाजपासे महापौर जोगेश लांबा की प|ी रश्मि लांबा और कल्पना पटेल की प्रमुख दावेदारी है। कांग्रेस से उषा तिवारी और विधायक जय सिंह अग्रवाल की प|ी रेणु अग्रवाल का नाम सामने रहा है। पूर्व जिलाध्यक्ष हरीश परसाई भी अपनी प|ी के लिए जोर लगा रहे हैं।
2
5
9
4
8
3
1
10
धमतरी
नगरपालिका से निगम बनने के बाद महापौर के लिए यहां पहली बार चुनाव होगा। भाजपा से सरला जैन, कल्पना रणसिंह, पार्वती वाधवानी, अनिता अग्रवाल और अर्चना चौबे के नाम की चर्चा है। कांग्रेस से डॉ. सरिता दोषी, शीला ठाकुर, प्रभा श्रीवास्तव, रीता लुंकड़ और ईश्वरी पटवा की दावेदारी है।
अंबिकापुर
महापौरका पद एक बार फिर अनुसूचित जनजाति वर्ग के खाते में चला गया है। भाजपा के प्रबोध मिंज लगातार दो चुनाव से महापौर चुने गए हैं। इस बार भी उनकी दावेदारी प्रमुख है। कांग्रेस से डॉ. अजय तिर्की को प्रबल दावेदार माना जा रहा है। िजला कमेटी ने उनका िसंगल नाम भेजा है।
िचरमिरी
िचरमिरीनगर निगम से वर्तमान महापौर डमरु बेहरा फिर से किस्मत आजमाने के इच्छुक हैं। पूर्व विधायक दीपक पटेल भी दावेदारों में है। महापौर के लिए राधेश्याम अग्रवाल का नाम भी चर्चा में है। कांग्रेस से डमरु रेड्डी