- Hindi News
- पहले दिन पार्षद के िलए 195 ने खरीदे नामांकन पत्र
पहले दिन पार्षद के िलए 195 ने खरीदे नामांकन पत्र
शहरीसत्ता में काबिज होने के लिए कलेक्टोरेट में नामांकन खरीदने और जमा करने के लिए सोमवार को दिनभर गहमागहमी होती रही। नामांकन पत्र खरीदने के लिए सुबह से दोपहर तक उम्मीदवार आते रहे। नामांकन के लिए कलेक्टोरेट में कड़ी सुरक्षा की गई है। किसी भी उम्मीदवार को भीड़ के साथ कलेक्टोरेट परिसर में दाखिल होने की अनुमति नहीं दी गई। सुबह से दोपहर तक अफसर नामांकन में अौर शाम को चुनाव की तैयारियों के लिए होने वाली बैठकों में व्यस्त रहे।
नामांकन के पहले दिन ही 195 लोगों ने पार्षद चुनाव लड़ने के लिए नामांकन खरीदा। दस लोगों ने महापौर चुनाव लड़ने के लिए नामांकन खरीदा। एक उम्मीदवार ने नामांकन चुनाव लड़ने के लिए नामांकन भी जमा कर दिया। वार्ड नंबर 49 से शैल दीप ऐसे महिला हैं जिन्होंने सबसे पहले अपना नामांकन जमा किया है। महापौर का चुनाव लड़ने के लिए वर्तमान महापौर डॉ. किरणमयी नायक, शंकरलाल वरनदानी, मुकेश कुमार चोपड़ा, प्रताप राय वाधरा, ईश्वरी साहू, होरीलाल यादव, संतोष शर्मा, विनोद कुमार रोहरा, चेतना कुमार सेन और अनिल पुसदकर ने नामांकन खरीदा है। नामांकन खरीदने और जमा करने के लिए पर्याप्त दिन बाकी होने के बावजूद पहले दिन ही पार्षद और महापौर के 204 नामांकन पत्र बिक गए। आखिरी दिनों में इनकी संख्या और बढ़ सकती है।
अपने वार्ड की तलाश
कलेक्टरने नामांकन पत्र देने और जमा करने की जवाबदारी अफसरों को जोन वाइज दे दी है। इस वजह से क्रम से वार्डों की संख्या के बजाय जोन वाइज वार्डों के नामांकन दिए जा रहे हैं। नामांकन पत्र की खरीदी के लिए लोग अपना वार्ड और अफसर का नाम ढूंढते रहे। नामांकन पत्रों की खरीदी के लिए लोग कर्मचारियों से कमरा नंबर भी पूछते रहे।