- Hindi News
- दुकान में तोड़ फोड़ मामला, एसपी ने दिए जांच के आदेश
दुकान में तोड़-फोड़ मामला, एसपी ने दिए जांच के आदेश
रायपुर|राजधानी केपंडरी बस स्टैंड में बीती रात 12 बजे पुलिसवालों ने दुकानदारों के साथ मारपीट की और उनकी दुकान में तोड़-फोड़ कर सामान फेंक दिए। सभी पुलिसकर्मी देवेंद्र नगर थाने के हैं, इस मामले में एसपी ओपी पाल ने जांच कराने की बात की है।
पंडरी बस स्टैंड में रविवार की देर रात देवेन्द्रनगर थाने में पदस्थ एएसआई जीएल साहू और पांच आरक्षक पीसीआर वैन में घूम रहे थे। उन्होंने बस स्टैंड में खुले कुछ दुकानों को जल्दी बंद करने को कहा। कुछ मिनट बाद वे फिर आए और बस स्टैंड में खुले एक होटल और पान ठेले में तोड़-फोड़ शुरू कर दी।