प्रदर्शनी में दिखाई साइंटिफिक एप्रोच
रायपुर .शंकर नगर स्थित जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान में विज्ञान प्रदर्शनी लगाई गई। इसमें पोस्टर और रंगोली प्रतियोगिता के साथ ही शिक्षण सामग्रियों को भी प्रदर्शित किया गया। डीएड के स्टूडेंट्स ने इलेक्ट्रिसिटी कंजम्शन, पवन चक्की, जनरेटर आदि के मॉडलों को प्रदर्शित किया। प्रदर्शनी देखने के लिए पहुंचने वाले लोगों को बच्चों ने मॉडल की खासियत और उसे संचालित करने की पूरी प्रोसेस भी समझाई। विज्ञान प्रदर्शनी का उद्घाटन करमन खटकर ने किया। इस मौके पर एलजे मिश्रा, डॉ. सुशील जैन, ललित शर्मा और अन्य मौजूद रहे।