पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • खूबसूरत स्किन के लिए खाइए सलाद

खूबसूरत स्किन के लिए खाइए सलाद

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
विंटरमें स्किन को विशेष ध्यान देना पड़ता है, क्योंकि इस सीजन में स्किन डल हो जाती है। खूब सलाद खाएं, लेकिन अगर टैनिंग दूर करते हुए फेस में ग्लो चाहिए तो मूली रस के साथ गेंहूं मिलाकर फेस पैक लगाएं, चेहरा चमक उठेगा। कुछ इस तरह के ब्यूटी टिप्स कॉलेज गोइंग गर्ल्स को मिले। मौका था रविवि कैंपस स्थित एक निजी कॉलेज में आयोजित ब्यूटी वर्कशॉप का। इसमें ट्रेनर अनिता मारवाह ने स्किन और हेयर संबंधी जानकारी दी। ट्रेनर ने बताया कि स्किन को फटने से बचाने के लिए मलाई में आटा मिलाकर लगाएं। वहीं, डैंड्रफ दूर करने के लिए आॅइल मसाज करें और बालों को अच्छे से भाप दें। चेहरे को क्लीन दिखाने के लिए रेग्युलर मिल्क पाउडर में टमाटर जूस मिलाकर लगाएं, चेहरे के दाग मिट जाएंगे।