पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • अच्छे कार्यों के लिए महाराष्ट्र मंडल को मिला पुरस्कार

अच्छे कार्यों के लिए महाराष्ट्र मंडल को मिला पुरस्कार

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
रायपुर .सामाजिक, सांस्कृतिक और शैक्षणिक संस्था महाराष्ट्र मंडल संचालित विकलांग बालिका विकास गृह को प्रदेश के समाज कल्याण विभाग ने सर्वोत्तम संस्था का पुरस्कार दिया। यह पुरस्कार मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह ने प्रदेश के मंत्री राजेश मूणत और समाज कल्याण मंत्री रमशीला साहू की मौजूदगी में विकलांग दिवस के मौके पर दिया। समारोह में संस्था उपाध्यक्ष अनिता नलंगुडवार, स्वप्ना गणफुले, नमिता शेष और विजया दुबे सहित अन्य मौजूद रहीं। संस्था के सदस्यों का कहना है कि यह उनकी संस्था के तीस सालों के उत्कृष्ट कार्यों का सम्मान है। इससे संस्था को और बेहतर काम करने की प्रेरणा मिलेगी।