- Hindi News
- एटीएम में कैश डालनेवालों ने ही पार किए 60 हजार
एटीएम में कैश डालनेवालों ने ही पार किए 60 हजार
राजधानीमें एटीएम में कैश डालने वाली एक कंपनी के दो कर्मचारियों पर एक और बैंक में 60 हजार रुपए पार करने का नया मामला सामने आया है। इन कर्मचारियों पर पहले ही चार एटीएम से पैसे पार करने के मामले दर्ज हैं और दोनों गिरफ्तार किए जा चुके हैं। मंगलवार को बैंक के एटीएम की जांच के बाद यह नया मामला उजागर हुआ।
पुलिस ने बताया कि एटीएम में कैश डालने वाली एफएलएम कंपनी के प्रबंधन ने अपने दो कर्मचारियों पिंकू दास और रमाकांत साहू के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। कंपनी के विवेक सिंह ठाकुर ने पुलिस को बताया कि धमतरी रोड स्थित आईओबी बैंक के एटीएम में दोनों कर्मचारी कैश डालने का काम करते थे। बैंक ने जांच में पाया कि छह सितंबर को कैश डालने के नाम पर 59500 रुपए पार कर दिए गए थे। इस मामले में मंगलवार को एफआईआर दर्ज कराई गई है।