निगम चुनाव 2014
भाजपा के 16, कांग्रेस के 14 प्रत्याशी लगभग तय, बाकी वार्डों में घमासान
शहर सरकार
रायपुरशहर में पार्षद चुनाव लड़ने वालों की लंबी कतार के बीच कांग्रेस और भाजपा में प्रत्याशी चयन कठिन हो गया है। कई वार्डों में दिग्गज नेताओं की दावेदारी से मामला और रोचक हो गया। नेताओं की खींचतान के बावजूद 30 नेताओं को दोनों दलों से इशारा कर दिया गया है। इन नेताओं को प्रारंभिक तौर पर तैयारी करने के लिए भी कह दिया गया है।
संकेत मिल रहे हैं कि भाजपा और कांग्रेस के करीब 30 प्रत्याशियों के नाम तय हो गए हैं। कोई बड़ा उलटफेर नहीं हुआ तो इन वार्डों के लिए जिला समिति से ये नाम फाइनल कर प्रदेश कमेटी को भेजे जाएंगे। प्रथम चरण के चुनाव के लिए नामांकन प्रारंभ हो गया है। 15 को नामांकन की अंतिम तिथि है। इस कारण रायपुर शहर के वार्डों के प्रत्याशी के नाम 12 और 13 दिसंबर को घोषित किए जाने की संभावना है। इधर, मंगलवार को भाजपा जिला ग्रामीण की चुनाव समिति की बैठक हुई। इसमें तीन नगर पंचायत और तीन नगर पालिकाओं के संभावित प्रत्याशियों के बारे में चर्चा हुई। नगर पंचायत कूरा, खरोरा, अभनपुर के अलावा नगर पालिका तिल्दा, आरंग और गोबरा नयापारा के संभावित प्रत्याशियों पर विचार विमर्श हुआ। यहां एक-एक पद के लिए तीन से पांच नाम सामने आए हैं। इनमें दोनों विधायक देवजी पटेल और नवीन मारकंडेय भी शामिल हुए।
महापौर के लिए तीन-तीन नाम
रायपुरशहर में महापौर पद का चुनाव लड़ने वालों की इच्छा रखने वाले कई दावेदार हैं। पर पार्टी सूत्राें से मिली जानकारी के अनुसार भाजपा में सुनील सोनी, सच्चिदानंद उपासने और संजय श्रीवास्तव का नाम प्रमुखता से विचार में है। इसी प्रकार कांग्रेस में किरणमयी नायक, प्रमोद दुबे और विकास उपाध्याय को प्रमुख दावेदार माना जा रहा है।
इनका नाम लगभग तय
भाजपा
कांग्रेस
अमित शाह के जाने के बाद प्रत्याशी घोषित करेगी भाजपा
भाजपाके रणनीतिकार किसी प्रकार के विवाद से बचने के लिए 12 दिसंबर तक प्रत्याशी घोषित करने से परहेज कर रहे हैं। 12 दिसंबर को भाजपा अध्यक्ष अमित शाह का कार्यक्रम है। पहले नाम घोषित होने से उस दिन विवाद होने की आशंका रहेगी। इस कारण शाह के जाने के बाद ही रायपुर शहर समेत पहले चरण के मतदान वाले निकायों के प्रत्याशियों की घोषणा की जाएगी।
बाल गंगाधर तिलक वार्ड-पुरुषोत्तम देवांगन, शहीद भग