सोना हुआ 27 हजारी
चांदी भी 700 रुपए उछलकर 37,000 के स्तर पर पहुंची
डॉलरइंडेक्स में गिरावट से अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोना फिर से मजबूत हो गया है। ऐसे में घरेलू बाजार में सोने की कीमतें करीब 1 फीसदी बढ़ गई है। स्थानीय सराफा बाजार में मंगलवार को सोना 360 रुपए की तेजी के साथ 27,000 रुपए प्रति दस ग्राम(स्टैंडर्ड) के स्तर पर पहुंच गई है।
सोमवार को सोना 26,640 रुपए के भाव बिका था। सोने की तरह चांदी भी तेजी दर्ज की गई आैर यह 700 रुपए उछलकर 37,000 रुपए प्रति किलो(कच्ची) के भाव बिकी। उल्लेखनीय है कि पिछले माह से साेना 26,000 से 26,800 आैर चांदी 36,000 से 36,700 के बीच कारोबार कर रही है। रुपए में कमजोरी से भी घरेलू बाजार में सोने को सपोर्ट मिला है। एमसीएक्स पर सोना 26,620 रुपए के करीब कारोबार कर रहा है। चांदी में भी तेजी आई है और इसका दाम 1 फीसदी से ज्यादा बढ़कर 37,000 हजार रुपए के पार चला गया है। हालांकि गौर करने वाली बात ये है कि दुनिया के सबसे बड़े गोल्ड फंड एसपीडीआई गोल्ड ईटीएफ की होल्डिंग फिर से नीचे आने लगी है। 18 नवंबर के बाद मंगलवार को सोना 27 हजार के स्तर पर पहुंचा है। पिछले सप्ताह से कीमती धातुआें में हल्की तेजी का रूख बना हुआ है।
अधिकतम
18नवंबर > सोना-27,050
चांदी-36,650
न्यूनतम
05नवंबर > सोना-25,700
चांदी-34,800
नवंबर- दिसंबर की कीमतों पर एक नजर