पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • आेबीसी की 38वीं शाखा शुरू, दो आैर खोली जाएंगी

आेबीसी की 38वीं शाखा शुरू, दो आैर खोली जाएंगी

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
रायपुर| आेरियंटलबैंक ऑफ कॉमर्स (आेबीसी) ने मंगलवार काे राजधानी के शंकरनगर, खम्हारडीह में अपनी 2195वीं ब्रांच खोली। रायपुर क्षेत्रीय कार्यालय के अंर्तगत छत्तीसगढ़ में यह बैंक की 38वीं ब्रांच है। इस वित्तीय वर्ष में दो आैर ब्रांच खोलनी की प्लानिंग है, इसमें एक ब्रांच रायपुर में ही खोली जानी है। इस नई ब्रांच के उद्घाटन कार्यक्रम में आेबीसी के कार्यकारी निदेशक भूपिन्दर नैय्यर, शाखा प्रबंधक शैलेंद्र कुमार मिश्रा, उपमहाप्रबंधक केए सलारिया आैर स्टॉफ मौजूद रहा। इस अवसर पर बैंक के ईडी श्री नैय्यर ने बताया कि बैंक अपने ग्राहकों को बेहतर सेवा आैर सुविधा देने के उद्देश्य से लगातार शाखाआें का विस्तार कर रहा है। बैंक प्रदेश के सभी जिलो में अपनी उपस्थिति बढ़ाना आैर मजबूत करने जा रहा है। बैंक राज्य में रिटेल बिजनेस पर विशेष ध्यान दे रहा है।