- Hindi News
- डेस्टिनी होम्स 1 में सीमित बंगले, सुविधाएं अनेक
डेस्टिनी होम्स-1 में सीमित बंगले, सुविधाएं अनेक
रायपुर| भोसलेप्रॉपर्टीज ने \\\"डेस्टिनी होम्स-1\\\' के नाम सेजबहार मेनरोड पर अपना नया प्रोजेक्ट लॉन्च किया। यह प्रोजेक्ट आेल्ड धमतरी रोड पर कमल विहार योजना के पास है। इस प्रोजेक्ट में आधुनिक सुविधाआें वाले लिमिटेड लक्जरी डुप्लेक्स बंगले बनाए जाएंगे। साथ ही यहां क्लब हाउस, गार्डन, मंदिर, भव्य मेनगेट, अंडर ग्राउंड ड्रेनेज सिस्टम, स्ट्रीट लाइट, कांक्रीट रोड आैर बच्चों के लिए प्ले एरिया जैसी सुविधाएं दी जाएंगी। यह पूरा प्रोजेक्ट पंद्रह माह में कम्पलीट कर लिया जाएगा।
कंपनी के डायरेक्टर राजीव भोसले का कहना है कि लक्जरी की चाह रखने वालों के लिए यह प्रोजेक्ट लेकर आए हैं। इसमें लक्जरी, कम्फर्ट आैर बेहतर फैसिलिटी का पूरा ध्यान रखा गया है। \\\"डेस्टिनी\\\' के नाम से हमारा ब्रांड प्रोडक्ट शुरू कर रहे हैं, इसमें अच्छी सुविधाआें आैर क्वालिटी के साथ कोई समझौता नहीं करेंगे। उन्होंने बताया कि प्रोजेक्ट को लॉन्चिंग के साथ ही अच्छा रिस्पांस मिला है। अब तक करीब 40 फीसदी बुकिंग प्रोजेक्ट को मिल चुकी है।