हुंडई कारों पर दिसंबर ऑफर
रायपुर| हुंडईमोटर कंपनी इस माह अपनी कारों के विभिन्न मॉडल पर इस साल का सबसे बड़ा ऑफर दे रही है। कंपनी के अनुसार 31 िदसंबर से पहले कार खरीद कर 38 से 69 हजार रुपए की बचत की जा सकती है। इसके अलावा पुरानी कार एक्सचेंज कर नई हुंडई कार लेने पर ग्राहकों को 30 हजार रुपए तक एक्सचेंज बोनस भी दिया जा रहा है। 12 से 14 दिसंबर के बीच हुंडई के सभी शोरूमों में एक्सचेंज मेला का आयोजन किया जाएगा।