पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • स्कॉय राइडर की रोमांचक जीत

स्कॉय राइडर की रोमांचक जीत

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
स्कॉय राइडर की रोमांचक जीत

रायपुर| हीरास्पोर्ट्स की ओर से आयोजित सुरेश अग्रवाल मेमोरियल हीरा कार्पोरेट कप टूर्नामेंट में मंगलवार को रोमांचक मुकाबले देखने को मिले।

बूढ़ापारा आउटडोर स्टेडियम में खेले जा रहे मुकाबले मैग्मा ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 12 ओवर में 6 विकेट के नुकसान पर 53 रन बनाए। जवाब में स्कॉय ने आखिरी ओवर में नौ विकेट खोकर लक्ष्य हासिल किया। दूसरे मैच में जामुल स्पोर्ट्स क्लब ने पहले खेलते हुए 7 विकेट पर 73 रन बनाए। जवाब में आइडिया सेल्युलर के एंब्रो अली ने 26 रन की पारी की मदद से 9.3 ओवर में चार विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर लिया। तीसरे मैच में विजय ट्रांसमिशन ने प50 रन बनाए। जवाब में इकोपेल 6 ओवर में बिना किसी नुकसान के मैच जीत लिया।