पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • तीन साल बाद जिम्नास्टिक काे मान्यता, विवाद जारी

तीन साल बाद जिम्नास्टिक काे मान्यता, विवाद जारी

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
छत्तीसगढ़जिम्नास्टिक संघ को तीन साल बाद फिर से मान्यता मिल गई है। पिछले दिनों दिल्ली में हुई भारतीय महासंघ की विशेष सामान्य सभा में छग सहित सात राज्यों को फिर से मान्यता दी गई। वर्ष 2011 में विवाद के चलते छग की मान्यता निलंबित कर दी गई थी।

छत्तीसगढ़ जिम्नास्टिक संघ को 2011 में भारतीय फेडरेशन के विरोधी गुट को समर्थन देने के कारण निलंबित कर दिया गया था। संघ के महासचिव जीपी तिवारी ने बताया कि हमें फिर से मान्यता मिल गई है। जल्द ही इस संबंध में भारतीय संघ को पत्र भी मिल जाएगा। केरल में होने वाले नेशनल गेम्स के लिए हम जल्द छग की टीम का गठन करेंगे। पुराने संघ ने जो टीम बनाई थी, हमें मान्यता मिलने के साथ ही वह भी खत्म हो गई है। हम अगले 15 दिनों में टीम का चयन करके कोचिंग कैंप भी लगाएंगे।

कमेटीनहीं बना सकती है टीम

भारतीयजिम्नास्टिक संघ के अध्यक्ष जसपाल सिंह ने बताया कि एडहॉक कमेटी नेशनल गेम्स के लिए टीम नहीं बना सकती। हमने 2011 वाले छग के जिम्नास्टिक संघ को ही मान्यता दी है। संघ अपना नाम नहीं बदल सकता लेकिन अपनी कार्यकारिणी में बदलाव कर सकता है।

तीनसाल से जुटे हुए हैं: शत्रुघन

जिम्नास्टिकसंघ के निलंबित होने के बाद एडहॉक कमेटी के सचिव एनआईएस कोच शत्रुघन स्वाई ने कहा कि हम पिछले तीन साल से राज्य में खेल को बढ़ावा दे रहे हैं। हम नए संघ को मान्यता देने के लिए भारतीय संघ को पत्र लिखेंगे। हमने केरल में होने वाले 35वें नेशनल गेम्स के लिए टीम बना ली थी। नई जिम्नास्टिक कमेटी को मान्यता मिलने के बाद पुराने अध्यक्ष अश्विनी महेंद्रू की जगह देवेंद्र सिंह सिब्बल को नया अध्यक्ष बनाया गया है।

रायपुर,भिलाई और राजनांदगांव में लगेंगे 19 खेलों के कोचिंग कैंप

रायपुर|केरलमें होने वाले 35वें नेशनल गेम्स के लिए 19 खेलों के कोचिंग कैंप के स्थान घोषित कर दिए गए हैं। कोचिंग कैंप रायपुर, भिलाई, रायगढ़ और राजनांदगांव में लगाए जाएंगे। इस बीच ओलिंपिक संघ ने सभी खेल संघों को पत्र लिखकर खिलाड़ियों, प्रशिक्षकों और मैनेजर के एक्रेडेशन फॉर्म 13 दिसंबर तक जमा करने का कहा गया है। बिना कार्ड के लिए कोई भी नेशनल गेम्स में शामिल नहीं हो पाएगा।

कहां-कहांलगेंगे कैंप: तीरंदाजी, बीच वालीबॉल, स्क्वैश, ट्रायथलॉन, वेटलिफ्टिंग, रग्बी सेवन साइड, कयाकिंग केनोइंग: सभी रायपुर, एक्वेटिक, बैडमिंटन, बास्केटबॉ